वजञन एव कल वरग क वदयरथय क जवन मलय क परत दषटकण क अधययन
Year: 2026
Type: article
Study design: Observational Study
Abstract: प्रस्तुत शोध अध्ययन "विज्ञान एवं कला वर्ग के विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण का अध्ययन" शीर्षक के अंतर्गत किया गया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य कोटा जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण का अध्ययन एवं तुलनात्मक विश्लेषण करना था। अध्ययन में कोटा जिले के 20 विद्यालयों (10 राजकीय एवं 10 निजी) के 600 विद्यार्थियों को यादृच्छिक न्यादर्शन विधि द्वारा चुना गया। आँकड़े संग्रहण हेतु डॉ. जी.पी. शैरी एवं डॉ. आर.पी. वर्मा द्वारा निर्मित एवं मानकीकृत जीवन मूल्य मापनी का प्रयोग किया गया। प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण के लिए माध्यमान, मानक विचलन एवं 'टी' परीक्षण सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग किया गया। अध्ययन के प्रमुख निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि कोटा जिले के विद्यार्थियों में जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण का स्तर औसत है। राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य, विज्ञान एवं कला वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य तथा छात्रों एवं छात्राओं के मध्य जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया। यह अध्ययन विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी है।
Authors: सोनिया भारद्वाज, डॉ. एस. के. त्रिवेदी
Language: English
Topic: Values and Moral Education
Subfield: Education
Field: Social Sciences
Domain: Social Sciences
SDG: Quality education
Open Access status: green
OpenAlex ID: W7161718636
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to:
