Work

Depiction of Nature: Kangra Painting and Claude Monet's Art – A Comparative Study

Year: 2026
Type: article
Abstract: यह शोध पत्र भारतीय पहाड़ी लघु चित्रकला की कांगड़ा शैली और फ्रांसीसी प्रभाववाद (Impressionism) के प्रवर्तक क्लाउड मोनेट के कार्यों में प्रकृति के चित्रण का एक विस्तृत तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। यद्यपि ये दोनों कला परंपराएँ भौगोलिक, सांस्कृतिक और कालिक (18वीं-19वीं शताब्दी) रूप से एक-दूसरे से पूर्णतः भिन्न हैं, किंतु प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक साझा धरातल प्रदान करती है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि कैसे कांगड़ा के गुमनाम चित्रकारों ने प्रकृति को एक आध्यात्मिक और भावनात्मक रंगमंच (Symbolic Stage) के रूप में उपयोग किया, जहाँ हर वृक्ष और बादल मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। इसके विपरीत, क्लाउड मोनेट के कार्यों में प्रकृति को प्रकाश और वातावरण के क्षणिक अनुभव (Optical Experience) के वैज्ञानिक और संवेदी दृष्टिकोण से देखा गया है। अध्ययन में दोनों शैलियों की तकनीकी बारीकियों, जैसे कांगड़ा की सूक्ष्म रेखाएँ (स्पदम) बनाम मोनेट के रंगों के धब्बे (Brushstrokes), और उनके दार्शनिक आधारों का विश्लेषण किया गया है। निष्कर्ष यह उजागर करता है कि जहाँ कांगड़ा कला प्रकृति के माध्यम से शाश्वत सत्य को खोजती है, वहीं मोनेट क्षणिक सत्य को पकड़ने का प्रयास करते हैं। यह तुलनात्मक अध्ययन कला के वैश्विक विस्तार और प्रकृति को देखने के विभिन्न मानवीय दृष्टिकोणों को समझने में मदद करता है।
Source: mVedra
Language: Hindi
Subfield: Museology
Open Access status: green
OpenAlex ID: W7164676427
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 9