Work

जलवायु सहिष्णु गन्ना (Climate Resilience Sugarcane)

Year: 2026
Type: article
Abstract: गन्ना मुख्य रूप से व्यवसायिक फसल है, क्योंकि इसका उपयोग चीनी उत्पादन, इथेनॉल, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक कच्चे माल और जैविक आगतों की आपूर्ति के लिये होता है । ये फसल लाखों किसानों, श्रमिक कृषि मजदूरों, परिवहन कर्ता, छोटे व्यापारी और अन्य श्रमिकों के जीविकोपार्जन का प्रमुख श्रोत है । भारत विश्व में प्रमुख गन्ना उत्पादक देश है । खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार वैश्विक गना उत्पादन में दूसरे स्थान पर है । भारत में चीनी उद्योग विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में महत्वपूर्ण है । भारत सरकार के डाटा के अनुसार वर्ष 2025–26 में भारत में गन्ना उत्पादन लगभग 500 मिलियन टन तक पहुँच गया । चूंकि गन्ना एक लाभदायक नकदी फसल है, यह किसानों को चीनी मिलों के माध्यम से एक अपेक्षाकृत सुनिश्चित बाज़ार प्रदान करता है । हालाँकि, इसका आर्थिक महत्व समय पर गन्ने की खरीद, पारदर्शी तौल, रिकवरी प्रतिशत, उचित मूल्य और किसानों को शीघ्र भुगतान पर निर्भर करता है । गने की खेती प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को समर्थन देती है । गन्ना अप्रत्यक्ष रूम में और भी अन्य रोजगार के अवसर उपयोग करता है, उदाहरण के तौर पर गन्ना आधारित खाद्य प्रसंस्करण और जैविक खाद ।
Language: Hindi
Subfield: Plant Science
Open Access status: green
OpenAlex ID: W7214960677
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 10