Work

अभिज्ञान शाकुन्तलम में प्रकृति चित्रण एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता

Year: 2026
Type: article
Abstract: इस सम्पूर्ण पृथ्वी के चराचर जीवों की उत्पत्ति एवं जीवन का आधार प्रकृति है। यह प्रकृति प्रसवधर्मी होने के कारण सभी जीवों को उत्पन्न करने वाली है। त्रिगुणात्मिका होने के कारण सभी प्राणियों के जीवन का आधार है। प्रकृति के प्रत्येक तत्व एक दूसरे पर निर्भर हैं। जैसे कि वृक्ष, जल, भूमि, वायु तथा मानव सहित प्रत्येक प्राणी। मानव एक बुद्धि जीवी प्राणी है। उसका चाहिएकि वह प्रकृति के प्रत्येक तत्व का सहयोग करे न कि उसे नष्ट करें। जिस प्रकार कवि कालिदास द्वारा रचित नाटक अभिज्ञान शाकुन्तलम में शकुन्तला ऋषि कण्व आदि ने प्रकृति के तत्व वृक्ष, लता, मृगशासक से ही स्नेह किया तथा उसका भरण पोषण करके अन्य प्राकृतिक तत्वों का सहयोग किया है। शकुन्तला मृग शावक को अपना पुत्र तला लता को अपनी सखी मानती है। उसी प्रकार ऋषि कण्व लता को अपनी पुत्री तथा आम्रवृक्ष को जमाता मानते हैं। यदि प्रत्येक मनुष्य वर्तमान समय में इन प्राकृतिक तत्वों को इसी प्रकार स्नेह एवं उनको सहयोग करें तो इस पृथ्वी पर समस्त प्राणियों का जीवन बचा रहेगा। यदि वह इनको नष्ट भ्रष्ट करता है तो पृथ्वी पर समस्त जीवों का जीवन संकट में पड़ जायेगा।
Author: Gajraj singh
Language: Hindi
Open Access status: green
OpenAlex ID: W7221050870
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 10