Snatak star par adhyayanrat mahila vidyarthiyon ke madhya Jeevan Santushti evam Samvegatmak Buddhi ke sambandh ka adhyayan
Year: 2026
Type: article
Study design: Observational Study
Abstract: प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य स्नातक स्तर पर अध्ययनरत महिला विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि एवं जीवन संतुष्टि के मध्य सहसंबंध का अध्ययन करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक शोध विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन का समग्र सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा(उत्तराखंड) के स्नातक स्तर के तृतीय वर्ष (2023-2024) के पंचम सत्रार्ध में अध्ययनरत कुल 1128 महिला विद्यार्थियों से संबंधित था। आँकड़ों के संकलन दिवस पर उपस्थित महिला विद्यार्थियों में से व्यवस्थित न्यादर्शन विधि द्वारा प्रत्येक सातवीं छात्रा का चयन करते हुए कुल 71 महिला विद्यार्थी को न्यादर्श के रूप में शामिल की गई। सर्वेक्षण प्राप्त प्रदत्तों के संकलन हेतु ‘तलसेरा संवेगात्मक बुद्धि मापनी (2023)’ तथा ‘आलम एवं श्रीवास्तव जीवन संतुष्टि मापनी (2023)’ का प्रयोग किया गया। संकलित प्रदत्तों के विश्लेषण हेतु पियर्सन सहसंबंध गुणांक की गणना की गई। शोध अध्ययन के परिणामों में संवेगात्मक बुद्धि एवं जीवन संतुष्टि के मध्य धनात्मक, किंतु सांख्यिकीय रूप से असार्थक सहसंबंध प्राप्त हुआ। अध्ययन के निष्कर्ष महिला विद्यार्थियों की जीवन संतुष्टि को समझने के लिए संवेगात्मक बुद्धि के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों जैसे अन्य संभावित कारकों के अध्ययन की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।
Authors: NISHA RANA, Dr.Sangeeta Pawar, Manisha Pandey
Institution: Soban Singh Jeena University
Language: English
Subfield: Social Psychology
Field: Psychology
Domain: Social Sciences
Open Access status: hybrid
OpenAlex ID: W7225311664
