Work

मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षक शिक्षा

Year: 2026
Type: article
Abstract: मानसिक स्वास्थ्य वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभर कर सामने आया है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में इसका महत्व व्यक्ति के अन्य पक्षों की अपेक्षा और अधिक बढ़ जाता है। मानसिक स्वस्थ पर बात करना तब और आवश्यक हो जाता जब बात स्वयं शिक्षकों की हो। शिक्षक किसी भी राष्ट्र की विकास की पटकथा लिखने वाला एक वह लेखक है जो स्वयं नायक की भूमिका का निर्वहन करता है। मानसिक रूप से स्वस्थ शिक्षकों का निर्माण करना शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत एक आवश्यक प्रक्रिया होनी चाहिए। शिक्षक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षक शिक्षा का उद्देश्य न केवल गुणवान शिक्षकों का निर्माण करना है, बल्कि ऐसे शिक्षकों का विकास करना भी है जो मानसिक रूप से स्वस्थ हों, आत्म-जाग्रत, संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण वाले हों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हों। मानसिक रूप से स्वस्थ शिक्षक ही अपने छात्रों को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकता है। प्रस्तुत लेख में शिक्षक शिक्षा की अवधारणा, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, दोनों के अंतर्संबंध, चुनौतियाँ तथा सुधार के उपायों का विश्लेषण किया गया है।
Language: English
Field: Medicine
Open Access status: green
OpenAlex ID: W7226009235
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 10