Work

राजस्थानी, मुगल एवं पहाड़ी लघु चित्रकला में संयोग-श्रृंगार के दृश्य प्रतीकों का प्रतिमानात्मक अध्ययन

Year: 2026
Type: article
Abstract: भारतीय लघु चित्रकला की परंपरा विश्व कला इतिहास में अपनी सूक्ष्मता, भावप्रवणता और प्रतीकात्मक गहराई के लिए विशिष्ट स्थान रखती है। विशेष रूप से राजस्थानी, मुगल और पहाड़ी शैलियों में मानव भावनाओं का अत्यंत सूक्ष्म और सौंदर्यात्मक चित्रण देखने को मिलता है। इन चित्रकला परंपराओं में “संयोग-श्रृंगार” अर्थात प्रेमी-प्रेमिका के मिलन की अवस्था को दृश्य प्रतीकों, रंग-योजनाओं, प्रकृति-चित्रण तथा मानवीय भंगिमाओं के माध्यम से अत्यंत कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। भारतीय सौंदर्यशास्त्र में श्रृंगार रस को रसों का राजा माना गया है, जिसमें संयोग और वियोग दोनों अवस्थाएँ शामिल हैं ;ब्ववतउंतंेूंउलए 2004द्ध। लघु चित्रकला में यह भाव न केवल कथा-चित्रण का हिस्सा है, बल्कि सांस्कृतिक और दार्शनिक अभिव्यक्ति का माध्यम भी बन जाता है। राजस्थानी, मुगल और पहाड़ी चित्रशैलियों में संयोग-श्रृंगार की अभिव्यक्ति शैलीगत भिन्नताओं के बावजूद एक समान सौंदर्य-बोध को प्रकट करती है। जहाँ राजस्थानी चित्रकला में राधा-कृष्ण की भक्ति-प्रेम परंपरा और लोक-रंगों का प्रभाव दिखाई देता है, वहीं मुगल चित्रकला में दरबारी जीवन, यथार्थवाद और संरचित सौंदर्य की प्रधानता मिलती है। पहाड़ी चित्रकला में प्रकृति और भक्ति-भाव के साथ प्रेम की कोमल और काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रमुख रूप से उभरती है। इन तीनों परंपराओं में दृश्य प्रतीकों का प्रयोग केवल सजावटी तत्व नहीं है, बल्कि भावात्मक संप्रेषण का सशक्त माध्यम है ;ठमंबीए 2011द्ध। यह अध्ययन इन चित्रशैलियों में प्रयुक्त संयोग-श्रृंगार के दृश्य प्रतीकों का प्रतिमानात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जिससे यह समझा जा सके कि भारतीय कला परंपरा में प्रेम और सौंदर्य की अवधारणा किस प्रकार विविध रूपों में विकसित हुई है।
Language: Hindi
Open Access status: hybrid
OpenAlex ID: W7166327359
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 10