भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाम व्यक्तिगत स्वतंत्रता लोकतंत्र में संवैधानिक संतुलन का विश्लेषण (National Security vs. Individual Liberty: An Analysis of Constitutional Balance in Indian Democracy)
Year: 2026
Type: article
Abstract: प्रस्तुत शोध आलेख भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मध्य विद्यमान द्वन्द्वात्मक तनाव का गहन, विश्लेषणात्मक एवं तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। भारत की भू-रणनीतिक विशिष्टता, आन्तरिक सशस्त्र विद्रोह, सीमापारीय आतंकवाद तथा राष्ट्रीय अखंडता की चुनौतियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा को एक अपरिहार्य राज्य-दायित्व सिद्ध करती हैं। साथ ही संविधान के भाग तीन में प्रदत्त मौलिक अधिकार—विशेषतः अनुच्छेद 19 एवं 21—यह माँग करते हैं कि सुरक्षा के नाम पर नागरिक स्वतंत्रताओं का अनुचित और मनमाना अपहरण न हो। गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम, सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एवं सम्बद्ध विधानों की उच्चतम न्यायालय के प्रमुख निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में आलोचनात्मक परीक्षा की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, इज़राइल एवं दक्षिण अफ्रीका के संवैधानिक अनुभवों से तुलनात्मक शिक्षाएँ ग्रहण की गई हैं। शोध की केन्द्रीय स्थापना यह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता मूलतः परस्पर-पूरक मूल्य हैं; इनके मध्य वास्तविक संतुलन न्यायिक स्वतंत्रता, संसदीय जवाबदेही और आनुपातिकता के सिद्धान्त के त्रिकोणीय ढाँचे से ही सम्भव है।
Author: Prashant Kumar
Language: Hindi
Topic: Law, Rights, and Freedoms
Subfield: Law
Field: Social Sciences
Domain: Social Sciences
Keywords: national security, individual liberty, constitutional balance, Indian Constitution, Article 19, Article 21, right to privacy, right to life and liberty, state of emergency, preventive detention, Armed Forces Special Powers Act, Kashmir conflict, international terrorism, national integrity, civil liberties, Indian democracy, comparative constitutional law
Open Access status: hybrid
OpenAlex ID: W7166329221
