Work

तैत्तिरीयोपनिषद् में ब्रह्मोपदेश

Year: 2026
Type: article
Abstract: यह उपनिषद् कृष्णयजुर्वेदीय तैत्तिरीय शाखा के अन्तर्गत तैत्तिरीय आरण्यक का अङ्ग है। तैत्तिरीय आरण्यक के दस अध्यायों में से सातवें, आठवें और नवें अध्यायों को ही तैत्तिरीय उपनिषद् कहा जाता है। तैत्तिरीयोपनिषद (कृष्ण यजुर्वेद) के अनुसार ब्रह्म का उपदेश व्यावहारिक, क्रमिक और गहरा है। इस उपदेश के विषय में मुख्य रूप से ब्रह्मानन्दवल्ली और भृगुवल्ली के माध्यम से समझा जा सकता है। उपनिषद ब्रह्म के स्वरूप को केवल एक दार्शनिक विचार नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करता है। ब्रह्मानंदवल्ली और भृगुवल्ली में जो ब्रह्मज्ञान का निरूपण किया गया है।उस संप्रदाय के प्रवर्तक वरुण देवता हैं।यही कारण है कि दोनों वल्लियों को वारुणी उपनिषद कहते हैं।अत: तैतिरीय उपनिषद् का प्रतिपाद्य विषय- ब्रह्मज्ञान का निरूपण है। सर्वं खल्विदं ब्रह्म (छान्दोग्योपनिषद्)-इस सिद्धांत का समर्थन करना ही इस उपनिषद का मुख्य उद्देश्य है। तैत्तिरीयोपनिषद में ब्रह्मोपदेश के मुख्य स्तंभ दिए गए हैं-
Language: Hindi
Open Access status: diamond
OpenAlex ID: W7204460932
FWCI:
Cites:
Cited by:
Related to: 9